
रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में ग्रुप ‘ए’ अधिकारियों के लिए 5 साल की कार्य अवधि तय
जबलपुर , यशभारत । रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग ने नए रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में प्रशासनिक सुधार और अधिकारियों के पेशेवर विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत, ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारियों की किसी एक यूनिट में लगातार सेवा की अवधि को अधिकतम पाँच वर्ष तक सीमित कर दिया गया है।
सरकार की अनिवार्य जॉब रोटेशन नीति के तहत अधिकारियों के नियमित स्थानांतरण की आवश्यकता पर लगातार जोर दिया जा रहा है। मंत्रालय का मानना है कि इससे अधिकारियों को विविध तकनीकी वातावरण में काम करने का अनुभव मिलेगा, उनका समग्र विकास होगा और नए में एक पेशेवर पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण होगा।
असमानता को दूर करने का प्रयास
सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह निर्देश भी दिया गया है कि यूनिट्स और मुख्यालयों में तैनात अधिकारियों के बीच पेशेवर विकास के अवसरों में जो असमानता है, उसे कम किया जाए । रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी नए रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को यह पत्र भेजकर इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।







