साल का आखिरी चंद्र ग्रहण: आसमान में दिखा ‘ब्लड मून’, 122 साल बाद बना दुर्लभ संयोग
Last lunar eclipse of the year: 'Blood Moon' seen in the sky, rare coincidence after 122 years

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण: आसमान में दिखा ‘ब्लड मून’, 122 साल बाद बना दुर्लभ संयोग
ज्योतिष डेस्क, यश भारत।साल 2025 का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर लग रहे इस ग्रहण का समापन देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस दौरान आकाश में ‘ब्लड मून’ का अद्भुत नजारा भी दिखाई देगा।
ग्रहण की शुरुआत रात 9:58 बजे हुई और इसका उच्च काल 11:41 बजे से लेकर 12:22 बजे तक रहेगा। इसी दौरान चंद्रमा का रंग बदलकर पहले धुंधला, फिर काला और अंत में लालिमा लिए दिखाई देगा।
इस बार का चंद्र ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि 122 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब पितृ पक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण से हो रही है और समापन सूर्य ग्रहण पर होगा। 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण काल में शुभ कार्य वर्जित रहते हैं, जबकि मंत्र जप और ध्यान को फलदायी माना गया है। ग्रहण समाप्ति के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करना भी शास्त्रसम्मत है।
वज्ञानिक मत के अनुसार चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखना सुरक्षित है, जबकि धार्मिक मान्यताओं में इसे दोषकारी माना जाता है।







