जबलपुर

पत्रकारों से मिले जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, शहर के विकास को लेकर साझा किया विजन

 

जबलपुर,यशभारत। नव नियुक्त जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अध्यक्ष संदीप जैन द्वारा शनिवार को पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेडीए के उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी सहित प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, बरगी विधायक नीरज सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

1781346544 WhatsApp Image 2026 06 13 at 15.50.40 (1)

पत्रकार मिलन समारोह में जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने शहर के पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात करते हुए विकास प्राधिकरण की आगामी योजनाओं और शहर के समग्र विकास को लेकर अपने विजन को साझा किया। उन्होंने कहा कि जबलपुर के सुनियोजित विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए जेडीए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी जेडीए की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास कार्यों में जनसहभागिता और पारदर्शिता पर बल दिया। इस दौरान पत्रकारों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं, नागरिक सुविधाओं तथा शहर के भविष्य से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button