पनागर में होगा भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का भव्य आगमन

पनागर में होगा भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का भव्य आगमन
रैपुरा से निकलेगी शोभायात्रा, नगर में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
पनागर: पनागर में भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार, भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा का भव्य आगमन होगा। ब्राह्मण एकता मंच के तत्वावधान में इस शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतिमा कल सर्वप्रथम रैपुरा से ढोल-धमाकों के साथ एक विशाल शोभायात्रा के रूप में रवाना होगी। मार्ग में देवरी हनुमान मंदिर में प्रतिमा का भव्य स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा के पनागर नगर में प्रवेश करने पर, मिश्रा पेट्रोल पंप टेक के पास श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक होगा।
शोभायात्रा जैसे ही नगर में प्रवेश करेगी, जगह-जगह स्वागत मंचों पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर और आरती उतार कर भगवान परशुराम जी का स्वागत किया जाएगा। ब्राह्मण एकता मंच के मीडिया प्रभारी नितिन गौतम ने बताया कि इस शुभ अवसर पर नगर के समस्त विप्र बंधु एकजुटता दिखाएंगे और बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने विशेष रूप से मातृ शक्ति और सभी सनातनी बंधुओं से उपस्थिति का आग्रह किया है। पेट्रोल पंप पर सभी श्रद्धालु एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में अपनी श्रद्धा और भक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इस भव्य आयोजन से पूरे पनागर में भक्तिमय वातावरण निर्मित होने की उम्मीद है।