जबलपुरमध्य प्रदेश
JABALPUR NEWS- मजदूर महिला से सामूहिक दुष्कर्म : नाले में ले जाकर की बारी-बारी से ज्यादती, पुलिस ने दोनों आरेापियों को दबोचा

जबलपुर, यशभारत। गोटेगांव-नरसिंहपुर से आई 21 वर्षीय मजदूर महिला के साथ दो दोस्तों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गए थे। पीडि़ता की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को क्षेत्र से ही दबोच लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़ता ने बताया था कि वह और उसका पति मूलत: गोटेगांव निवासी है और मजदूरी करने के लिए यहां आए है। ग्राम इमलिया कमती गोटेगांव निवासी आरोपी नीलेश तिवारी ने अपने दोस्त के साथ उसे झांसा देकर सूखा नाला ले गया। जहां बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।







