जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में पेड़ से लटका मिला नेवले का शव,

JABALPUR

जबलपुर: शहर के मेडिकल कॉलेज परिसर में आज सुबह उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति निर्मित हो गई, जब किसी ने एक पेड़ पर बोरी में बंद नेवले का शव टांग दिया। सुबह जब लोगों की नज़र पड़ी तो बोरी से दुर्गंध आ रही थी और उस पर मक्खियां व कीड़े मंडरा रहे थे।
तत्काल इसकी सूचना प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद बोरी को पेड़ से उतारा गया। बोरी के अंदर एक मृत नेवला मिला। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शव को किसने और किस उद्देश्य से पेड़ पर टांगा था। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button