
जबलपुर, यशभारत। पानी की तलाश में हिरण अब गांवों और शहरों के पास आ रहे हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पैदा हो रही है। यह उनके लिए भी खतरनाक है क्योंकि रिहायशी इलाकों में कुत्तों और वाहनों से उन्हें खतरा हो सकता है। हाल में न्यू कालोनी जीसीएफ फैक्टरी क्वार्टर में हिरणों को झुंड देखा गया है, जो रोजाना रहवासी क्षेत्रों में पानी के लिए जदोजहद करता है। हिरणों को देखकर स्थानीय कुत्ते हमले करने दौड़ते है जिसमें रहवासी लोग हिरणों की सुरक्षा करते हैं।






