भोपाल

ईरान के सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार में सुरक्षा कारणों से देरी 

ईरान के सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार में सुरक्षा कारणों से देरी 
– भोपाल में मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही बोले हालात सामान्य होने का इंतजार
भोपाल, यश भारत। ईरान के सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार को फिलहाल सुरक्षा कारणों से टाल दिया गया है। यह जानकारी ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने रविवार को भोपाल में दी।
उन्होंने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अंतिम संस्कार तुरंत करना सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यदि अंतिम संस्कार का आयोजन किया गया तो ईरान के शहर मशहद में बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं, जिससे सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता है।
मौलाना इलाही ने कहा कि मशहद में अंतिम संस्कार के दौरान दो करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। इतनी बड़ी भीड़ के बीच किसी हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब तक हालात पूरी तरह सुरक्षित और शांत नहीं हो जाते, तब तक अंतिम संस्कार को स्थगित रखना ही उचित माना गया है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्षेत्र में पहले भी बड़े हमलों की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरती जा रही है।
भोपाल के कोहेफिजा स्थित एमआईजी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौलाना इलाही ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान संघर्ष ईरान द्वारा शुरू नहीं किया गया है। उनके अनुसार यह संघर्ष अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button