Top-5देशमुख्य ख़बरेंमुंबई

वेनिस बिएनाले में भारत का डंका, मिला सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पैवेलियन पुरस्कार

मुंबई,यशभारत। भारतीय कला और संस्कृति ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ‘ला बिएनाले डि वेनेज़िया 2026’ में भारत को ‘बेस्ट नेशनल पैवेलियन – विजिटर्स लायन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दुनिया भर से पहुंचे दर्शकों के मतदान के आधार पर मिले इस सम्मान ने भारतीय कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है।

इस उपलब्धि पर ईशा अंबानी ने खुशी जाहिर करते हुए इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मां नीता एम. अंबानी का हमेशा से सपना रहा है कि भारतीय कला और संस्कृति की उत्कृष्टता को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाए। वेनिस बिएनाले में भारत की भागीदारी इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय भारतीय कलाकारों और पैवेलियन को साकार करने में जुटे सभी सहयोगियों को दिया।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर और सेरेंडिपिटी आर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से इंडिया पैवेलियन प्रस्तुत किया। इसका क्यूरेशन डॉ. अमीन जाफर ने किया। भारतीय पैवेलियन में अलवर बालसुब्रमण्यम, रंजनी शेट्टार, सुमाक्षी सिंह, स्कारमा सोनम ताशी और आसिम वक़ीफ की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। इन कलाकारों की रचनाओं के माध्यम से भारतीय कला की विविधता, मौलिकता और समकालीन रचनात्मक दृष्टिकोण को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने रखा गया। इस सम्मान को भारतीय कलाकारों की प्रतिभा और देश की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान की वैश्विक स्वीकार्यता के रूप में देखा जा रहा है। इस उपलब्धि पर कलाकारों, आयोजकों, साझेदारों और सभी सहयोगियों को बधाई दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button