Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

ट्रांसफार्मर के नीचे कचरे के ढेर बन रहे अग्नि हादसे की वजह

मोती नाला क्षेत्र में लगी आग

ट्रांसफार्मर के नीचे कचरे के ढेर बन रहे अग्नि हादसे की वजह

जबलपुर, यश भारत।  शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली ट्रांसफार्मरों के नीचे जमा हो रहा कचरा संभावित अग्नि हादसों की बड़ी वजह बनता जा रहा है। कई स्थानों पर सूखे पत्तों, प्लास्टिक और घरेलू कचरे के ढेर सीधे ट्रांसफार्मरों के नीचे लगाए जा रहे हैं, जिससे खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग सफाई के नाम पर कचरे में आग लगा देते हैं,जबकि कई बार बीड़ी-सिगरेट या अन्य लापरवाही के कारण भी सूखे कचरे में आग सुलग उठती है। यह आग धीरे-धीरे फैलकर ट्रांसफार्मर तक पहुंच जाती है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे मामलों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ आसपास के क्षेत्र को भी नुकसान पहुंच सकता है। विद्युत विभाग द्वारा समय-समय पर ट्रांसफार्मरों के नीचे कचरा न फेंकने की अपील की जाती रही

1776673421 WhatsApp Image 2026 04 20 at 11.41.32

है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। विभाग का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास ज्वलनशील सामग्री रखना बेहद खतरनाक है और इससे शॉर्ट सर्किट या आगजनी की घटनाएं हो सकती हैं। नागरिकों ने प्रशासन से सख्त निगरानी और नियमित सफाई की मांग की है, साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वे जागरूक बनें और ट्रांसफार्मरों के आसपास कचरा न डालें,ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

मोती नाला क्षेत्र में लगी आग

1776673371 Untitled 5 25

गोहलपुर स्थित मोती नाला क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायरमैन जगदीश सिंह के अनुसार, रविवार को दोपहर करीब 2:30 बजे 33 केवी और 11 केवी लाइन से जुड़े ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद तुरंत दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मने तो ट्रांसफर्मर के नीचे कचरा का ढेर लगाया गया था और उसमें आग लगाने के कारण यह घटना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button