जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी में दर्दनाक सड़क हादसा : दोनों बाइक सवारों की मौत, गड्ढे में गिरी बाइक

 

जबलपुर, यशभारत। बरगी थाना अंतर्गत तिन्सी ओव्हरब्रिज के नीचे गड्ढे में दो बाइक सवारों की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दोनों बाइक सवार सुकरी की ओर से आ रहे थे, तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि धर्मेश उर्फ महेश पटैल और अरङ्क्षवद उर्फ गोलू पटैल दोनों निवासी बरगी, पटैल मोहल्ला बाइक से सुकरी की ओर से आ रहे थे, तभी पीछे से किसी वाहन से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की ही मौत हो गयी। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

 

Related Articles

Back to top button