मध्य प्रदेशराज्य
घाटी में बड़ा हादसा: अनियंत्रित बस पलटी, 23 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक

चित्रकूट,सतना।बगदरा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेंगर बस चित्रकूट से मझगवां की ओर आ रही थी, तभी घाटी क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में बस में सवार करीब 23 यात्री घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मझगवां और चित्रकूट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से 3 लोगों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। बाकी घायलों का उपचार जारी है।
प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।







