गोकलपुर बाजार में पति ने पत्नी को चाकू मारा खून से लतपथ हालात में पहंुची थाने

खून से लतपथ हालात में एक महिला गोकलपुर थाने पहंुची और पति द्वारा चाकू से हमला किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज करते हुए महिला को अस्पताल पहंुचा और आरोपी पति की तालाश शुरू कर दी।
शहर के गोकलपुर में रहने वाली रोशनी अहिरवार (27) की सागर निवासी भरत जाटव (32) के साथ एक साल पहले शादी हुई। दोनों गोकलपुर में ही किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। दो दिन पहले रोशनी का भरत से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी। रविवार रात रोशनी अपनी ननद सोनम के साथ बाजार जा रही थी। सोनम भी पड़ोस में ही रहती है। गोकलपुर बाजार पहुंचते ही भरत आया और बिना कुछ बोले रोशनी के गले में चाकू मार दिया। गोकलपुर थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने रोशनी को अस्पताल पहुंचवाया। एएसपी समर वर्मा ने बताया कि घटना बहुत ही गंभीर हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई हैं। एक टीम भरत के पैतृक स्थान सागर भी गई है।