भोपाल
हमीदिया कॉलेज, स्कूल का नाम बदला जाए : सूर्यवंशी

हमीदिया कॉलेज, स्कूल का नाम बदला जाए : सूर्यवंशी
भोपाल यशभारत। भोपाल नहीं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हमीदिया अस्पताल, कॉलेज और स्कूल का नाम बदलने की मांग की है। सूर्यवंशी ने कहा कि भोपाल नवाब रहे हमीदुल्लाह पाकिस्तान के समर्थक थे। सरकार नवाब की संपत्ति को शत्रु संपत्ति मानती है, तो शत्रु के नाम पर अस्पताल कॉलेज स्कूल के नाम कैसे हो सकता। इसलिए सीएम को पत्र लिखकर मांग की है हमीदिया कॉलेज, स्कूल और हमीदिया अस्पताल का नाम बदलकर राष्ट्र भक्तों के नाम पर रखा जाएं। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सीएम के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल उच्च शिक्षा मंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री को भी पत्र लिखा है। सरकार जल्द ही हमीदिया हॉस्पिटल, कॉलेज स्कूल का नाम बदल सकती है।







