मंडलामुख्य ख़बरें
भीषण सड़क हादसा: ‘मप्र शासन’ लिखी कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो वनकर्मी गंभीर

मंडला। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकोरी घाट में एक नेक्सॉन कार (जिस पर मप्र शासन का स्टिकर लगा था) और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में उत्पादन वन मंडल के रेंज अधिकारी दिलीप ऊके और कूप गार्ड हरिकृष्ण राय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
दोनों वनकर्मी कटाई कार्य का निरीक्षण कर मंडला लौट रहे थे हादसे में दिलीप ऊके के सिर में चोट आई है और पैर की हड्डी टूटने की आशंका है। वहीं, हरिकृष्ण राय के पैर की दो हड्डियां टूटने की आशंका है स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मंडला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस को सूचना दे दी गई है।







