गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हस्ताक्षर अभियान शुरू, 4 दिसंबर को भोपाल में सौंपा जाएगा विशाल ज्ञापन, बटियागढ़ में काउंटर लगाकर लोगों से मांगा जा रहा समर्थन

गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हस्ताक्षर अभियान शुरू
4 दिसंबर को भोपाल में सौंपा जाएगा विशाल ज्ञापन, बटियागढ़ में काउंटर लगाकर लोगों से मांगा जा रहा समर्थन
भोपाल,यश भारत। गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बटियागढ़ में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बस स्टैंड स्थित अंबेडकर तिराहे पर काउंटर लगाया गया है जहां नगरवासियों से अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर करने की अपील की जा रही है।
अभियान से जुड़े लोगों ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपना एक मिनट निकालकर हस्ताक्षर करें और गौ सम्मान की इस मांग को समर्थन दें। अभियान का नारा जय गोमाता जय गोपाल 4 दिसंबर चलो भोपाल रखा गया है।आयोजकों के अनुसार आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में बड़े स्तर पर गौ सम्मान के समर्थन में विशाल ज्ञापन सौंपा जाएगा। अभियान का उद्देश्य गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को शासन तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।







