भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

तबादला उद्योग अब फैक्ट्री में बदला, अधिकारियों को काम करने का मौका नहीं ,  जीतू पटवारी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आईएएस आईपीएस  अधिकारियों का न्यूनतम दो साल का कार्यकाल तय करने की मांग

तबादला उद्योग अब फैक्ट्री में बदला, अधिकारियों को काम करने का मौका नहीं ,  जीतू पटवारी

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आईएएस आईपीएस  अधिकारियों का न्यूनतम दो साल का कार्यकाल तय करने की मांग

भोपाल, यश भारत ।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में अधिकारियों के लगातार हो रहे तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आईएएस  और आईपीएस  अधिकारियों का न्यूनतम दो वर्ष का कार्यकाल सुनिश्चित करने तथा तबादलों के कारण सार्वजनिक करने की मांग की है। पटवारी ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में शुरू हुआ तबादला उद्योग अब मोहन यादव सरकार में तबादला फैक्ट्री बन गया है। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2023 से जुलाई 2025 के बीच 20 महीनों में 325 से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए। वहीं मई 2026 में 62 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए। पटवारी ने कहा कि बार-बार तबादलों से प्रशासनिक स्थिरता प्रभावित होती है और अधिकारियों को योजनाओं को समझने तथा परिणाम देने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। इसका सीधा असर आम जनता और विकास कार्यों पर पड़ता है। उन्होंने मांग की कि कलेक्टर  एसपी और महत्वपूर्ण विभागीय पदों पर अधिकारियों का सामान्य परिस्थितियों में दो साल का कार्यकाल तय हो। समय से पहले तबादले के लिखित कारण सार्वजनिक किए जाएं। साथ ही आईएएस आईपीएस तबादलों और उनके कारणों पर प्रतिवर्ष श्वेतपत्र जारी किया जाए तथा प्रभावित जिलों और विभागों की कार्यक्षमता का स्वतंत्र मूल्यांकन कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button