भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

दीपावली छठ पर भोपाल मंडल से चलेंगी 24 विशेष ट्रेनें , भोपाल, रानी कमलापति, बीना, गुना और इटारसी स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई, आरपीएफ रखेगी निगरानी


दीपावली छठ पर भोपाल मंडल से चलेंगी 24 विशेष ट्रेनें

भोपाल, रानी कमलापति, बीना, गुना और इटारसी स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई, आरपीएफ रखेगी निगरानी

भोपाल, यश भारत। दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने 24 विशेष ट्रेनों  का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों से यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों और धार्मिक स्थलों तक आने जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही नियमित ट्रेनों में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

रेलवे ने भोपाल  रानी कमलापति  बीना  गुना और इटारसी सहित प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। आरपीएफ और टिकट चेकिंग स्टाफ प्लेटफॉर्म  प्रवेश निकास द्वारों और स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी कर रहे हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी चालू रखी गई हैं। इससे अनारक्षित टिकट आसानी से मिल सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button