जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर रेड क्रॉस को राज्यपाल ने दिया पुरस्कार

जबलपुर, यशभारत। राज्यपाल द्वारा जबलपुर रेड क्रॉस सोसायटी को जिले को संपूर्ण गतिविधियों के उत्कृष्ट संचालन हेतु वर्ष 2023-24 के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश शाखा की वार्षिक साधारण सभा की बैठक 3 मार्च 2025 को राज भवन भोपाल में माननीय राज्यपाल एवं अध्यक्ष मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
पुरस्कार, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जबलपुर के अध्यक्ष व कलेक्टर दीपक सक्सेना की ओर से प्रदेश प्रबंधकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्र एवं सचिव आशीष दीक्षित ने राजभवन भोपाल में प्राप्त किया।