गोसलपुर खजरी खिरिया बाईपास घटना: क्रेन मशीन का हुक गिरने से एक की मौत दूसरा गंभीर

जबलपुर यशभारत।
गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजरी खिरिया घुटना बाईपास के समीप बन रहे फ्लाई ओवर मैं क्रेन मशीन का हुक टूट जाने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटना के बाद मजदूर में अफरातफरी माहौल निर्मित हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची जहां से दोनों मजदूरों को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया जहां पर एक मजदूर ने दम तोड़ दिया वही दूसरे का उपचार चल रहा है।
इस घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल निवासी 22 वर्षीय राहुल पाल एवं हीरेंद्र सिंह पाल फ्लाई ओवर में काम कर रहे थे जहां पर क्रेन मशीन के ऊपर लगा हुक नीचे गिर गया। इस घटना में राहुल पाल एवं हीरेंद्र पाल इसकी चपेट में आ गए। जिनको गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत राहुल पाल को मृत घोषित कर दिया। वही हीरेंद्र पाल का उपचार चल रहा है।