इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बहु से लेकर बेटियों तक ने भुला दी रिश्तो की मर्यादा

जबलपुर यश भारत। मध्य प्रदेश के इंदौर में सोनम और राजा रघुवंशी की दिल दहलाने वाली घटना सामने आने की बाद से ही प्रदेश और देश से जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही है उनसे स्पष्ट हो रहा है कि समाज में अब रिश्तों की कोई मर्यादा नहीं बची है। रिश्तो को तार तार करने वाली ऐसी ही एक घटना फिर इंदौर से सामने आई है। ऐसे ऐसे जघन्य कारनामें में सामने आ रहे हैं जिनके बारे में सुनकर और पढ़कर ही रूह कांप जाती है। इंदौर में एक 25 वर्षीय बहू ने अपनी 47 वर्ष की सास के साथ हुई मामूली कहासुनी के बाद ऐसी घटना को अंजाम दे डाला इसके बारे में जिसने भी सुना सन्न रह गया। बहू ने पहले सास का गला घोटा और खींचकर बाथरूम में ले गई और वहां पर चीप पत्थर से महिला के सर पर जब तक प्रहार करती रही जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अमृत का की पहचान 47 बर्षीय गोमती पति कौशल चौधरी के रूप में हुई। गोमती और उसकी बहू नेहा के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि नेहा अपनी सास को खींच कर बाथरूम में ले गई और पत्थर मार मार कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद मृतक का पति और बेटा घर पहुंचे तो गोमती बाथरूम में लहूलुहान पड़ी थी। घटना की सूचना पुलिस को देखकर महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित बहू नेहा को हिरासत में ले लिया है। नेहा और गोमती की बेटे संदीप की शादी 1 वर्ष पूर्व ही हुई थी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता की जांच कर रही है। यह घटना प्रदेश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाले इंदौर में सुर्खियों में है।

नाबालिग ने बायफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी मां की हत्या

दिल को दहलादेने वाली एक ऐसी ही घटना हैदराबाद से सामने आई है जिसमें दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां की बेरह में से हत्या कर दी। मामला हैदराबाद के जीडी मेटला का है। जहां पर 30 जून को लड़की में अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या सिर्फ इसीलिए कर दी कि उसने अपनी बेटी के रिश्ते पर आपत्ति उठाई थी। अमृत का 39 वर्षीयअंजलि जीडी मेटला के नब नगर में अपनी बेटी के साथ रहती थी। एक दिन दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी को उसने उसकी प्रेमी के साथ देख लिया इसके बाद मां ने बेटी को इस रिश्ते को आगे न बढ़ाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी जब लड़की नहीं मानी तो उसकी पढ़ाई तक छुड़वाने पर मजबूर हो गई। लड़की की प्रेमी और आरोपी पगिला शिवा और उसके भाई पगिला यशवंत ने कथित तौर पर अंजलि को न केवल चाकू घौंपा बल्कि उसे पीट पीटकर मार डाला। पुलिस के अनुसार बेटी अपनी प्रेमी के सब घटना की 5 दिन पहले चली गई थी जिसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को बुलाया तथा दोनों को समझाईश हिंदी और काउंसलिंग के उपरांत बेटी को मां के साथ घर भेज दिया था। इसी बात पर बेटी नाराज थी और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की साजिश रच डाली। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए बेटी ने अपनी चुनरी से अपनी मां की गली को पीछे से कस दिया जिससे वह गिर गई इसकी बात प्रेमी शिव ने उसकी मां की चेहरे और कानों पर कई वार किये और मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की है कि अंजलि की हत्या बेटी और प्रेमी ने मिलकर अंजाम दी है।

 

रिश्तो की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम – पार्ट 11

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button