दोस्त की गर्लफेंरड ने खुद को लेडी डॉन बताकर युवक को पीटा

दोस्त की गर्लफेंरड ने खुद को लेडी डॉन बताकर युवक को पीटा
-मोबाइल पर कॉल कर कहा तू खुदकुशी कर ले, नहीं तो मैं मार दूंगी
भोपाल, यशभारत। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक कैफे में एक युवती द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें युवती युवक के साथ मारपीट करती हुई नजर आ रही है। वहीं युवती ने खुद को लेडी डॉन बताकर युवक को डराया-धमकाया और उसे मोबाइल पर कॉल कर कहा कि तू खुदकुशी कर ले, नहीं तो मैं मार दूंगी। इस घटना के बाद पीडि़त युवक ने पुलिस में लिखित शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मूलत: रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी हर्ष श्रीवास, वीडियो एडिटिंग का काम करता है और अपने दोस्त के साथ गौतम नगर में किराए के मकान में रहता है। हर्ष ने बताया कि मेरे एक दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था, इस कारण मैंने यशिका को दीदी कहते हुए समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने 11 सितंबर को मैंने साथ गाली-गलौच कर डराया-धमकाया और 16 सितंबर को गौतम नगर स्थित कैफे में मिलने के लिए बुलाया था। जहां पर यशिका ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की थी। मारपीट के वक्त किसी ने उनका वीडियो बना लिया था। वहीं उसने मोबाइल पर कॉल कर कहा था कि तू आत्महत्या कर ले, नहीं तो मैं मार दूंगी। पीडि़त युवक ने बताया कि युवती उसे लंबे समय से किसी केस में फंसाने की धमकी दे रही है। घटना के बाद युवक ने गोविंदपुरा थाना में लिखित शिकायत की है।







