कटनी

समस्याओं के बीच मौके पर पहुंचीं महापौर

समाधान की पहल तीन वार्डों में नागरिकों से सीधा संवाद

समस्याओं के बीच मौके पर पहुंचीं महापौर

समाधान की पहल
तीन वार्डों में नागरिकों से सीधा संवादIMG 20260911 WA0076

IMG 20260911 WA0077 IMG 20260911 WA0072

बाधित रास्तों की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ सड़क और नाला कव्हरिंग के काम आगे बढ़ेंगे

कटनी, यशभारत। शहर में नागरिकों की समस्याओं को मौके पर समझने और उनके समाधान की दिशा में महापौर प्रीति सूरी ने विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण किया। मदन मोहन चौबे, सी.एल.पी. पाठक और राम जानकी हनुमान वार्ड के पवनपुरी क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद किया और आवागमन, सड़क, खुले नाले, सफाई तथा पेयजल से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।
पवनपुरी क्षेत्र में पाइपलाइन डालने के बाद प्रभावित हुए मार्ग और एस.बी.एन. हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंच मार्ग की स्थिति नागरिकों ने महापौर के सामने रखी। महापौर ने समस्या को मौके पर देखते हुए अधिकारियों को नागरिकों और स्कूली बच्चों के आवागमन के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य के बीच आवाजाही प्रभावित न हो।
क्षेत्र में सड़क की जरूरत को देखते हुए महाजन टाल से संबंधित स्थल तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी सामने आया। महापौर ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार है और जल्द कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इससे क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सी.एल.पी. पाठक और मदन मोहन चौबे वार्ड के बीच वाली गली में खुले नाले की समस्या पर भी महापौर ने मौके पर जानकारी ली। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए नाला कव्हरिंग का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सफाई और पेयजल व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि नागरिकों से सीधे संवाद कर समस्याओं को समझने का उद्देश्य यह है कि आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से चिन्हित कर उनका समाधान कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, उपयंत्री हिमांशु गौतम सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button