देश
पुराने कबाड़खाने में सज रही थी जुआ महफिल: पुलिस की घेराबंदी में 24 धराए, 3.30 लाख कैश और 20 लाख का सामान जब्त

पुराने कबाड़खाने में सज रही थी जुआ महफिल: पुलिस की घेराबंदी में 24 धराए, 3.30 लाख कैश और 20 लाख का सामान जब्त
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने कबाड़खाने में पुलिस ने देर रात दबिश देकर एक बड़े जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 24 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3.30 लाख रुपए नकद और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से 22 मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। जब्त किए गए कुल सामान की अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपए आंकी गई है। कोतवाली पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर यह पता लगा रही है कि यह अड्डा कब से संचालित हो रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।







