जबलपुर के 3 कुख्यात बदमाश ला रहे थे नकली नोटों की खेप, मैहर में गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत।
सतना जिला स्थित मैहर में पुलिस की टीम ने तीन कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों को उस वक्त पकड़ा है. जब वे कार से लाखों के नकली नोट की खेप जबलपुर जा रहे थे. कार सवार बदमाशों से 1 लाख 92 हजार 6 सौ रुपए के नकली नोट बरामद किए है. पकड़े गए कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों में दो जबलपुर के रहने वाले है. एक आरोपी फरार जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटेल तिलवारा भेड़ाघाट रोड का रहने वाला है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 सीई 1939 से लाखों के नकली नोट की खेप लेकर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर जबलपुर के लिए रवाना हुए. जब वे मैहर जिला सतना से आगे बढ़ रहे थे. इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया, पुलिस को देखते ही हिस्ट्रीशीटरों ने कूदकर भागने की कोशिश की, तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
वहीं एक मौका देखकर भाग निकला. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली तो उनके पास से एक लाख 92 हजार 6 सौ रुपए के नकली नोट बरामद किए है. नकली नोट की खेप लाने वाले आरोपियों को पकडऩे में मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी, नादन देहात टीआई संजय दुबे, सब इंस्पेक्टर महेंद्र गौतम, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह, अनिल सिंह, रविंद्र दोहरे,आरक्षक अनूप तिवारी, चालक जय बागरी एवं रवि सिंह चौहान शामिल थे.







