भोपालमध्य प्रदेश

आरक्षण का आधार आर्थिक हो, जातिगत नहीं: लक्ष्मण सिंह बोले 10 साल आर्थिक आधार पर आरक्षण देकर देखें, देश के विकास की तस्वीर बदल जाएगी

आरक्षण का आधार आर्थिक हो, जातिगत नहीं: लक्ष्मण सिंह

बोले 10 साल आर्थिक आधार पर आरक्षण देकर देखें, देश के विकास की तस्वीर बदल जाएगी

भोपाल, यश भारत। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की मूल भावना उन गरीब और वंचित वर्गों को अवसर देना चाहिए जिन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है। समय के साथ आरक्षण की समीक्षा और उसके स्वरूप में बदलाव की जरूरत है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर लंबे समय से 27 प्रतिशत की मांग चल रही है लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हुआ है। उनका मानना है कि यदि आरक्षण का आधार आर्थिक किया जाता है तो इसका सबसे अधिक लाभ गरीब ओबीसी एससी और एसटी वर्ग के लोगों को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग को भी इसका लाभ मिलने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। संपन्न लोगों को आरक्षण की जरूरत नहीं है चाहे वे किसी भी जाति से आते हों। लक्ष्मण सिंह ने जातिगत राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने के बजाय राष्ट्रीय सोच विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ कई बार बड़े अधिकारियों नेताओं और प्रभावशाली लोगों तक सीमित रह जाता है जबकि वास्तविक जरूरतमंद व्यक्ति पीछे रह जाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि 10 साल के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करके इसका प्रयोग किया जाना चाहिए। उनका दावा है कि इससे सामाजिक टकराव कम होंगे शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और देश के विकास को गति मिलेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button