कटनी

फरार शराब तस्कर को दबोचा कुठला पुलिस ने, 6 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा, काम्बिंग गश्त के दौरान मिली सफलता

कटनी, यशभारत। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत कुठला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने फरार आरोपी राहुल अवस्थी निवासी ग्राम पिलौंजी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक होंडा कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। तलाशी के दौरान वाहन कन्हवारा जंगल में लावारिस हालत में मिला, जिसमें 9 पेटी कुल 81 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने करीब 45 हजार रुपये की शराब एवं 5 लाख रुपये कीमत की कार जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान वाहन स्वामी ओमप्रकाश कुम्हार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में उसने बताया कि शराब राहुल अवस्थी की थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा थाए जिसके चलते न्यायालय से उसके खिलाफगिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ। विगत रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्वयं को एक समाचार पत्र का रिपोर्टर बताकर उसकी आड़ में शराब तस्करी का काम कर रहा था। राहुल अवस्थी के खिलाफ पहले से मारपीटए धमकी और आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button