पूर्व निगम आयुक्त IAS चंद्रशेखर शुक्ला सागर संभाग के अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त : 2014 बैच के आईएएस अधिकारी पूर्व में सिंगरौली कलेक्टर और सागर जिला पंचायत सीईओ के पद पर भी दे चुके हैं सेवाएं

सागर (संभागीय ब्यूरो)/ मध्य प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2014 बैच के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री चंद्रशेखर शुक्ला को सागर संभाग का नया अतिरिक्त आयुक्त (अडिशनल कमिश्नर) नियुक्त किया गया है।
आईएएस चंद्रशेखर शुक्ला की प्रशासनिक क्षमता और सागर जिले की भौगोलिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गहरी पकड़ मानी जाती है। वे पूर्व में सागर में ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) तथा नगर निगम सागर के आयुक्त के रूप में अपनी सफल एवं प्रभावी सेवाएं दे चुके हैं।
सागर में पदस्थापना से पूर्व वे सिंगरौली जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। सागर नगर निगम आयुक्त और जिला पंचायत सीईओ के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शहर व ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर गति से कार्य हुआ था। अब सागर संभाग के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में उनके अनुभव का लाभ पूरे संभाग को मिलेगा। उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।







