भोपाल

जालसाज महिलाओं ने नौकरी के नाम पर आधा दर्जन लोगों को ठगा -एम्स में नौकरी के नाम पर ऐंठे 4 लाख रूपए, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

जालसाज महिलाओं ने नौकरी के नाम पर आधा दर्जन लोगों को ठगा
-एम्स में नौकरी के नाम पर ऐंठे 4 लाख रूपए, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल (एम्स) में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दो शातिर जालसाज महिलाओं ने करीब आधा दर्जन बेरोजगार लोगों से एम्स मे नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक विकास नगर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र रमेश रघुवंशी (37) एम्स भोपाल में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता है। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि रूबीना बी एम्स में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करती है, जबकि रिहाना बी एम्स में हाउसकीपिंग का करती है। दोनों महिलाओं के एम्स में नौकरी करने के कारण उनकी बहन से दोनों की जान-पहचान थी। इसी दौरान रूबीना और रिहाना ने उनकी बहन को बताया कि वह उसकी एम्स में नौकरी लगा सकती हैं। इसके बाद देवेंद्र कुमार की बहन समेत करीब आधा दर्जन लोगों को एम्स में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी पाने के लिए रूबीना और रिहाना से बात कर ली। इस पर दोनों महिलाओं ने फरियादी की बहन समेत आधा दर्जन लोगों से नौकरी लगवाने के बदले करीब चार लाख रुपए लिए थे। आरोपियों ने पूरी रकम अपने बैंक खातों के माध्यम से ली थी। मार्च महीने में रकम लेने के बाद दोनों महिलाओं ने पीडि़तों को सिक्युरिटी गार्ड की वर्दी भी दे दी थी, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही थी। इससे परेशान होकर देवेंद्र समेत सभी पीडि़तों ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस ने जब सिक्युरिटी एजेंसी से बातचीत को पता चला कि उनकी महिलाओं से ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। ये खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button