भोपाल

उड़ीसा से लेकर आए 24 किलो गांजा की खेप के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार -आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

उड़ीसा से लेकर आए 24 किलो गांजा की खेप के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार
-आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने आज चार अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 24 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 7 लाख रूपए बताई जा रही है। आरोपी उड़ीसा से कम दामों में गांजा खरीदकर भोपाल और आसपास के इलाकों में ज्यादा दाम में बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मिसरोद स्थित रतनपुर रेलवे अंडर ब्रिज के पास चार संदिग्ध युवक मादर्क पदार्थ की बड़ी खेप लेकर बेचने की फिराक में खड़े हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर चारों संदिग्धों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। मौके पर ही उनके पास मिले एक प्लास्टिक के बोरी में ब्राउन टेप से लिपटे 13 पैकेट मिले। जिनमें 24 किलो 290 ग्राम गांजा था। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर आरोपियों की पहचान वार्ड-10 औबेदुल्लागंज निवासी देवा कुचबंदिया पुत्र गुधियल(19), वार्ड-12 रेहटी रोड औबेदुल्लागंज निवासी सिवा कुचबंदिया पुत्र संतोष(23), वार्ड-12 रेहटी रोड औबेदुल्लागंज निवासी अर्जुन कुचबंदिया पुत्र नानु कुचबंदिया(24) और अर्जुन वार्ड औबेदुल्लागंज निवासी अरविंद उईके पुत्र गुलजार सिंह(19) के रूप में की है। आरोपियों के पास से मिले गांजा की कीमत 7 लाख 30 हजार रूपए बताई जा रही है।

उड़ीसा से लेकर आए थे गांजा-
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा से कम दामों में गांजा खरीद कर लाते हैं और भोपाल व आसपास के इलाकों में ज्यादा दाम में बेच कर मुनाफा कमाते हैं। आरोपियों के खिलाफ भोपला और रायसेन जिले में पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, मारपीट समेत अन्य अपराध दर्ज हैं।

इस साल अब तक 282 किलो गांजा जब्त-
क्राइम ब्रांच की टीम ने इस साल अब तक अलग-अलग समय में शहर के विभिन्न स्थानों से 52 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी तस्करों के पास से 282 किलो 731 ग्राम गांजा जब्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button