जबलपुरमध्य प्रदेश

भाजपा के पूर्व महामंत्री संदीप जैन बने जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष

कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल

जबलपुर,यशभारत। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे संदीप जैन को एक अनुभवी और सक्रिय नेतृत्वकर्ता के रूप में जाना जाता है।

संदीप जैन ने पार्टी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनकी संगठनात्मक क्षमता, प्रशासनिक समझ और शहर के विकास संबंधी मुद्दों पर पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में जबलपुर विकास प्राधिकरण शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। विशेष रूप से आवासीय योजनाओं, अधोसंरचना विकास और शहर के सुनियोजित विस्तार को लेकर नई पहल देखने को मिल सकती है।

इस अवसर पर संदीप जैन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे जबलपुर के समग्र विकास, बेहतर अधोसंरचना और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी के सहयोग से शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026 05 02 at 10.23.41

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button