मुख्य ख़बरें

बेखौफ बदमाश: घर के पास ही युवक पर चाकू और हंसिया से ताबड़तोड़ वार… हड़कंप

दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुरा में पीपल के पेड़ के पास एक युवक पर चाकू और हंसिया से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में राहुल सेन पिता भवानी सेन (28 वर्ष), निवासी धर्मपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से तत्काल दमोह जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक से अस्पताल में और घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल युवक पर आधा दर्जन लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चाकू और हंसिया से वार कर राहुल सेन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर हमले के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button