मुख्य ख़बरें

EXCLUSIVE : चादर की ‘डोली’ में दम तोड़ते विकास के दावे: 300 की आबादी वाला गांव, पुल के अभाव में आज भी नदी पार करने की मजबूरी, गर्भवती महिला को चादर की डोली में अस्पताल ले जाते वीडियो वायरल…. देखें पूरा वीडियो

डिंडौरी। जिले में आज भी ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहपुरा विधानसभा के कलंगी टोला में पुल नहीं होने के कारण गर्भवती महिला को चादर की डोली बनाकर कंधों पर उठाया गया और करीब 100 मीटर चौड़ी सिलगी नदी पार कराई गई। इसके बाद महिला को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका सुरक्षित प्रसव हुआ।

ग्राम पंचायत पाकर बघर्रा के कलंगी टोला की आबादी करीब 300 है। यहां पुल नहीं होने से ग्रामीणों को खासकर बरसात में भारी परेशानी होती है। गर्भवती महिलाओं के साथ बीमार और असहाय बुजुर्गों को भी इलाज के लिए इसी तरह कंधों पर उठाकर नदी पार करानी पड़ती है।

ग्रामीण लंबे समय से नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को इलाज के लिए इस तरह नदी पार करनी पड़ेगी, ग्रामीणों को अब आश्वासन नहीं, बल्कि सिलगी नदी पर पुल बनने का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button