भोपालमध्य प्रदेश

जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने किया बैरसिया क्षेत्र का निरीक्षण निर्माणाधीन पंचायत भवन और अमृत सरोवर कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने किया बैरसिया क्षेत्र का निरीक्षण

निर्माणाधीन पंचायत भवन और अमृत सरोवर कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

भोपाल यश भारत। जिला पंचायत भोपाल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ इला तिवारी ने मंगलवार को बैरसिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नजीराबाद और परसौरा का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन, अमृत सरोवर सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा तय समय सीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button