जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पचधार पेट्रोल पंप के पास 2 पक्षो में विवाद,1 की मौत,कुरई पुलिस जांच में जुटि

 

सिवनी यश भारत-जिले के आदिवासी बाहुल्य बिकास खंड कुरई अंतर्गत पचधार पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगो के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की गुस्से में 2 भाइयों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कर रही है। कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया की जानकारी मिली थी की पचधार के पास कुछ लोगो के बीच विवाद हो गया है। और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति मृत पाया गया।युवक की हत्या किसने और किन कारणों से की इसका पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुरई के गांव रिडडी निवासी अखिलेश पिता देवी प्रसाद शिवने का का आज लगभग 11 बजे गांव के ही दो सगे भाइयों के साथ पचधार पेट्रोल पंप के पास किसी बात को लेकर हुए विवाद हो गया। झगड़े में हुई मारपीट व धक्का मुक्की के कारण अखिलेश नीचे गिर गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाया है। और शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं स्थानीय लोगो से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है की हत्या करने वाले दोनों भाइयों की सेलून की दुकान है। घटना के बाद दोनों दुकान बंद कर फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस विवाद के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App