सत्य साईं सेवा संगठनों के भक्तों को बड़ी राहत की उम्मीद
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने रेल मंत्रालय से की विशेष ट्रेन की मांग

सत्य साईं सेवा संगठनों के भक्तों को बड़ी राहत की उम्मीद, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने रेल मंत्रालय से की विशेष ट्रेन की मांग जबलपुर से श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम (पुट्टपर्थी) तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग को लेकर सत्य साईं सेवा संगठन ने सौंपा ज्ञापन, सांसद विवेक तन्खा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

श्री सत्य साईं बाबा के 100वीं जयंती महोत्सव के अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु प्रशांति निलयम (पुट्टपर्थी) की ओर रुख कर रहे हैं। जबलपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जाने की व्यवस्था को लेकर श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद सांसद ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर विशेष ट्रेन संचालन की मांग की है। विश्वभर के 186 देशों में सक्रिय श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा मानवता, आध्यात्मिकता और सेवा के कार्यों को लेकर पहचान बनाई गई है। जबलपुर शहर में भी इस संगठन की ओर से अस्पताल सेवा, वृद्धाश्रम सेवा, ब्लड डोनेशन, मेडिकल कैंप और नि:शुल्क भोजन वितरण जैसे सेवाकार्य नियमित रूप से होते हैं संगठन की ओर से बताया गया कि हर वर्ष जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु श्री सत्य साईं बाबा के जन्मस्थली पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम में सेवाओं व दर्शन हेतु पहुंचते हैं। आगामी नवंबर माह में बाबा का 100वीं जयंती महोत्सव मनाया जाना है, जिसमें करीब 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
.jpg)
ट्रेन सुविधा की कमी बनी बाधा
फिलहाल जबलपुर से सीधे पुट्टपर्थी के लिए कोई नियमित ट्रेन सेवा नहीं है। श्रद्धालुओं को 45 किलोमीटर दूर धर्मावरम स्टेशन तक जाकर पुट्टपर्थी पहुंचना पड़ता है, जिससे उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में केवल जबलपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस (12194) ही सप्ताह में एक बार जबलपुर से होकर जाती है।
.jpg)
ज्ञापन और राज्यसभा सांसद का पत्र
सत्य साईं सेवा संगठन, जबलपुर की ओर से जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने इस समस्या को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा को 6 जून को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि:
1. जबलपुर – यशवंतपुर एक्सप्रेस (12194) को सप्ताह में कम से कम चार दिन चलाया जाए।
2. ट्रेन संख्या 12194 को पुट्टपर्थी (SSPN) में भी ठहरने की अनुमति दी जाए।
संगठन की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद विवेक तन्खा ने 19 जुलाई को रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर उक्त मांगों पर जल्द कार्यवाही की सिफारिश की है। उन्होंने लिखा कि इस धार्मिक स्थल पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ट्रेन सेवा में विस्तार आवश्यक है।







