लोडेड देशी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार -आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, अवैध हथियार जब्त

लोडेड देशी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार
-आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, अवैध हथियार जब्त
भोपाल, यशभारत।
कोहेफिजा थाना पुलिस ने कल एक बदमाश को लोडेड देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक माह पहले ही राजस्थान की जेल से छूटकर भोपाल पहुंचा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी कृष्णगोपाल शुक्ल ने बताया कि कल मुखबिर से सूचना मिली थी कि व्हीआईपी रोड पर एक संदिग्ध युवक घातक हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से अंधेरे में खड़ा है। इस सूचना के बाद इलाके के भ्रमण पर निकले प्रधान आरक्षक प्रवीण चतुर्वेदी, आलोक तिवारी, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी और आरक्षक आकाश और आलीशान ने व्हीआईपी रोड स्थित एनआरआई कॉलोनी कट पांइट के पास रात करीब पौने दस बजे अंधेरे में खड़े एक संदिग्ध को घेराबंदी कर धरदबोचा। मौके पर ही ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध लोडेड देशी पिस्टल बरामद की है। पिस्टल में दो जिंदा कारसूत लगे हुए थे। पुसिल ने पूछताछ के दौरान आरोपी की पचाहन खानूगांव निवासी आदि मोहम्मद खान पुत्र फैज मोहम्मद खान(20) के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। आरोपी आदि मोहम्मद करीब एक साल पहले ही राजस्थान की एक जेल से छूटा है। उसे राजस्थान पुलिस ने चोरी का वाहन खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के पास मिली देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है।







