जबलपुरमध्य प्रदेश

ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे ओवरब्रिज से कूदीं गायें, 3 गायों की मौत, एक व्यक्ति भी घायल

ग्वारीघाट रेलवे ओवरब्रिज दर्दनाक हादसा

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के ग्वारीघाट रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार कर रहे गायों के झुंड में अचानक ट्रेन आने से भगदड़ मच गई, जिसके बाद कई गायें घबराकर पुल से नीचे कूद गईं। हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रेन के शोर और कंपन से गायें बुरी तरह डर गई थीं। जान बचाने की कोशिश में कुछ गायों ने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल गायों को स्थानीय लोगों की मदद से पशु चिकित्सालय भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से मृत और घायल गायों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

इस हादसे में एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति ओवरब्रिज के नीचे खड़ा था, तभी ऊपर से गिरने वाली एक गाय उसके ऊपर आ गिरी। गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को ग्वारीघाट थाना पुलिस ने तुरंत अपनी गाड़ी से मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, क्योंकि एंबुलेंस मौके पर देर से पहुंच रही थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button