भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में गैस की कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं को बांटे मुफ्त चूल्हे

भोपाल में गैस की कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं को बांटे मुफ्त चूल्हे

सुभाष चौराहा स्थित एजेंसी के बाहर नारेबाजी, बढ़ती कीमतों पर सरकार घिरी एजेंसी ने आरोपों को बताया निराधार

भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रसोई गैस की कथित कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध सुभाष चौराहा स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को निशुल्क चूल्हे वितरित कर अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान नरेंद्र सरेंडर जैसे नारे लगाए गए और पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शहर में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में गड़बड़ी हो रही है और कालाबाजारी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उनका कहना था कि महंगाई से आम जनता पहले ही परेशान है और अब गैस जैसी जरूरी वस्तु में भी अनियमितता लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसी प्रबंधन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। एजेंसी संचालक ने यश भारत न्यूज़ संवाददाता से बातचीत में स्पष्ट किया कि गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुकिंग से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित है तथा कालाबाजारी जैसी कोई स्थिति नहीं है। यश भारत न्यूज़ संवाददाता ने मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों और एजेंसी संचालक से खास बातचीत की, जिसमें दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button