भोपालमध्य प्रदेश

नारी शक्ति और किसान कल्याण पर आज रात 9 बजे हुंकार भरेंगे सीएम मोहन यादव

नारी शक्ति और किसान कल्याण पर आज रात 9 बजे हुंकार भरेंगे सीएम मोहन यादव

​भोपाल,यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रात 9 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इस लाइव संबोधन के केंद्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और गेहूं खरीदी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे रहेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के निर्णयों का बखान करने के साथ-साथ कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तीखा हमला भी बोलेंगे।

​महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरने की तैयारी
​संसद में महिला आरक्षण (131वां संविधान संशोधन विधेयक) के गिरने के बाद भाजपा आक्रामक रुख अपनाए हुए है। लोकसभा में कांग्रेस, टीएमसी और सपा जैसे दलों द्वारा विधेयक के विरोध में किए गए मतदान को मुख्यमंत्री जनता के बीच ले जाएंगे। वे बताएंगे कि कैसे भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्षी दल इसमें बाधा बन रहे हैं। इसी कड़ी में 27 अप्रैल को मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है, जिसकी रूपरेखा मुख्यमंत्री आज रात स्पष्ट कर सकते हैं।

गेहूं खरीदी: विपक्ष के आरोपों पर देंगे जवाब
​किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे विपक्ष को भी मुख्यमंत्री कड़ा जवाब दे सकते हैं। प्रदेश में गेहूं खरीदी का कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री इस उपलब्धि को रेखांकित करते हुए किसानों को भरोसा दिलाएंगे कि सरकार उनके दाने-दाने की खरीदी के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button