मध्य प्रदेश

मैहर में प्रिंसिपल पर मामला दर्ज

5वीं की छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप

मैहर।सरकार एक ओर जहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों शिक्षकों द्वारा बच्चों से मारपीट का कई मामले सामने आ रहे हैं. मैहर से एक ऐसा ही केस सामने आया है. यहां एक प्रिंसिपल ने स्कूल की एक छात्रा की बुरी तरह से पिटाई कर दी. पिटाई से बच्ची का दांत टूट गया और मुंह से खून आने लगा।

Table of Contents

छात्रा को बुरी तरह पीटा, टूटा दांत

ये पूरा मामला मैहर जिले के उमरी फिफरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है. जहां प्रिंसिपल ने कक्षा पाँचवी की छात्रा को बुरी तरह पीटा, जिससे उसका दांत टूट गया और वह खून से लथपथ हो गई. घर पहुँचकर छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई. गुस्साए परिजन व अन्य ग्रामीण बच्ची को लेकर नादन थाना पहुँचे, जहाँ पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

छात्राओं और परिजनों के आरोप

प्रिंसिपल शिवराज सिंह बघेल पर आरोप लगे हैं कि वे शराब पीकर विद्यालय आते हैं और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करते हैं. छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल शराब पीकर आते हैं और हमें बहुत मारते हैं।यह पहली बार नहीं है।महीनों से वह बच्चों को पीटते आ रहे हैं. शराब और गांजा पीना उनकी आदत है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना प्रभारी कमल नारायण बंजारे ने बताया कि पीड़ित छात्राएं परिजनों के साथ थाने आई थीं. आरोप है कि प्रिंसिपल की पिटाई से बच्ची का दांत टूट गया. मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. बच्चियों का मेडिकल कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में वृद्धि की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button