कटनी

जानलेवा हमले के तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में, बड़वारा पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल, पुरानी रंजिश को लेकर वारदात

कटनी, यशभारत। पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में बड़वारा पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को ग्राम रोहनिया निवासी राघवेन्द्र सिंह मजदूरों का भुगतान करने ग्राम बस स्टैंड के पास अमित सोनी के घर गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कचेर ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि रामकिशोर कचेर ने कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से राघवेन्द्र के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। वहीं नंदनी कचेर और प्रदीप कचेर द्वारा भी लाठी डंडे से मारपीट किए जाने का आरोप है। रिपोर्ट पर बड़वारा थाने में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़वारा थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने रामकिशोर कचेर, प्रदीप कचेर और नंदनी कचेर सभी निवासी ग्राम रोहनिया को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, एएसआई महेश प्रताप सिंह, एएसआई रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक पवनराज, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता मिश्रा, आरक्षक गोरीशंकर राजपूत एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button