कटनीमध्य प्रदेश

120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी सीआरएस स्पेशल टे्रन, कटनी-बीना रेलखंड पर थर्ड लाइन में सफल ट्रायल, अब हरी झंडी का इंतजार

कटनी, यशभारत। कटनी-बीना रेलखंड पर तीसरी लाइन परियोजना को लेकर मंगलवार का दिन बेहद अहम रहा। असलाना-पथरिया और पथरिया-गणेशगंज स्टेशन के बीच रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा (सीआरएस) ने अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया, जिसमें ट्रैक की गुणवत्ता, सुरक्षा और तकनीकी मानकों की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के बाद ट्रैक पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सीआरएस स्पेशल ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। करीब 42 मिनट तक चले निरीक्षण और ट्रायल के दौरान डीआरएम कमल कुमार तलरेजा सहित सीनियर डीएसएमए सीनियर डीईएनए एईएन और सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं असलाना, पथरिया और गणेशगंज स्टेशन की टीम उनकी व्यवस्थाओं में जुटी रही। इस दौरान नजर आए छोटे-मोटे सुधार कार्य को तत्काल कराया गया। इंस्पेक्शन के बाद पीडब्ल्यूआई टीम द्वारा सीआरएस टीम के समक्ष पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें बताया गया कि इस ट्रैक पर 120 किमी प्रति घंटा से ट्रॉयल स्पीड ट्रेन चलाई जा सकती है। इसके बाद शाम 6 बजे फाइनल स्पीड ट्रायल टेस्ट शुरू किया गया। जिसमें स्पेशल सीआरएस ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रति घंटा से दौड़ा गया। करीब 42 मिनट का यह पूरा स्पीड ट्रायल रहा। आज बुधवार को घटेरा से बांदकपुर के बीच ट्रॉयल स्पीड व इंस्पेक्शन कराया गया, इसके लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। यह इंस्पेक्शन व ट्रॉयल पूरा होते ही तीसरी लाइन के लिए अधिकारी हरी झंडी देंगे, साथ ही इसके साथ ही तीसरी लाइन का काम पूरा हो जाएगा। पश्चिम मध्य रेल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को असलाना-पथरिया का पहले चरण और दूसरे चरण में पथरिया-गणेशगंज स्टेशन के बीच तीसरी लाइन का सीआरएस तय किया गया था। डीआरएम कमल कुमार तलरेजा के निर्देशन में सीनियर डीएसएम, सीनियर डीएनए एईएन सहित सीआरएस टीम की मौजूदगी में दिन भर विभागीय कार्रवाई की गई। इस इंस्पेक्शन और स्पीड ट्रायल के तहत सबसे पहले पूरे ट्रैक का बारीकी से इंस्पेक्शन किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button