जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

शोभापुर मरघटाई के पास कचरा डंपिंग क्षेत्र में मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

शोभापुर मरघटाई के पास कचरा डंपिंग क्षेत्र में मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

जबलपुर, यश भारत। रांझी थाना क्षेत्र के व्हीकल मोड़ स्थित शोभापुर मरघटाई के पास मंगलवार रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कचरा डंपिंग क्षेत्र में पड़ा मिला और उसकी स्थिति काफी खराब बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शव पर बड़ी संख्या में कीड़े लगे होने से आशंका जताई जा रही है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी।
स्थानीय लोगों को क्षेत्र से तेज दुर्गंध आने पर मामले की जानकारी लगी। आसपास तलाश करने पर कचरे के बीच शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया। प्रथम दृष्टया शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के थानों के गुमशुदगी रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button