कटनीमध्य प्रदेश

दो दिन में दूर करें बिजली संकट, विभाग के अधिकारियों की बैठक में विधायक की दो टूक, कॉल सेंटर में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेने के लिए कहा

कटनी, यशभारत।  पिछले एक सप्ताह से बिजली संबंधित शिकायतों के संबंध में विधायक संदीप जायसवाल द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें विगत सप्ताह में कटनी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आये बिजली व्यवधान की जानकारी लेते हुए नाराजगी व्यक्त कर निर्देशित किया गया है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों एनकेजे, मंगलनगर, दुबे कॉलोनी, रोशन नगर, छपरवाह, गायत्रीनगर, संत नगर, आदर्श कालोनी, नई बस्ती, दुर्गा चौक एवं खिरहनी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह आ रहे व्यवधान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल 2 दिवस में निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।  विधायक द्वारा खिरहनी मे निर्माणाधीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का निर्माण कार्य यथाशीघ्र 2 माह के भीतर करने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे एनकेजे, मंगलनगर, दुबे कालोनी, रोशन नगर, छपरवाह एवं कटनी शहर से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ती का लाभ इस क्षेत्र के नागरिकों को मिल सके। अधीक्षण अभियंता कटनी वृत्त के द्वारा विधायक को 15 जून को आये तेज आधी तूफान एवं बिजली कडकने कारण 33 केव्हीए एनकेजे की लाईन ब्रेकडाउन के संबंध में अवगत कराते हुए शिवाजी नगर, बालाजी नगर, आदर्श कॉलोनी एवं संतनगर में केबल जलने की समस्या के निराकरण की जानकारी प्रदान की गई।  विधायक द्वारा जगह-जगह पर केबल जलने एवं ट्रान्सफार्मर पर लोड बढने के कारण जल्द से जल्द ऐसे स्थानों को चिन्हित करते हुए, तत्काल केबलों एवं ट्रान्सफार्मर की क्षमता वृद्धि करने हेतु निर्देशित किया गया है एवं साथ ही ऐसे स्थानो का प्रस्ताव तैयार करते हुए सक्षम प्रस्तुत करने हेतु विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।

शिकायतों के निराकरण में विलम्ब होने पर  विधायक द्वारा वर्तमान में वर्षा ऋतु के दौरान कॉल सेन्टर में उपभोक्ताओं की विधुत संबंधी शिकायतों के कॉल अटेर करते हुए प्राप्त शिकायतों के त्वरित समय-सीमा में निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। विभाग से अधीक्षण अभियंता डी एन  चौकीकर द्वारा शिकायतों के त्वारित निराकरण, फाल्ट लाईनों को त्वारित अटेन्ड करने, एवं जल्द से जल्द सुधार करने हेतु आस्वस्त किया गया है।

मीटिंग के दौरान विधुत विभाग से अधीक्षण अभियंता डी एन चौकीकर, कार्यपालन अभियंता (शहर संभाग), मुकेश महोबे, कार्यपालन अभियंता (सं/सं),  अमित सक्सेना, कनिष्ठ अभियंता (माधवनगर) संदीप यादव, कनिष्ठ अभियंता (खिरहनी-2)  मनोज तिवारी, कनिष्ठ अभियंता (शहर)  राजू पाण्डेय उपस्थित रहें।

IMG 20250617 204835
Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button