कटनी

जन्माष्टमी पर मंदिरों में रहे पुलिस के चाक-चौबंद इंतजाम, सीसीटीव्ही कैमरे से रखी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, एसपी ने मेले में पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं

कटनी, यशभारत। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों में पुलिस के चाक चौबंद इंतजाम रहे। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने एसपी अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कटनी पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस कर्मचारियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई। पुलिस ने मंदिर परिसरों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखी। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेबतराशी, छीना झपटी एवं चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस सतर्क नजर आई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने सादे कपड़ों में पुलिस मौजूद रही। मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया गया। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर खी गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पुलिस ने विशेष प्रयास किए। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सत्य नारायण मंदिर पहुंचकर भ्रमण किया तथा सुरक्षा, कानून एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित भी किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button