कटनी

रेत से भरा ओवरलोड हाइवा जब्त, बड़वारा पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बड़वारा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान ओवरलोड रेत से भरे एक हाइवा को पकडक़र जब्त किया है। वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड पाई गई। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 नवंबर की रात बड़वारा पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान हाइवा क्रमांक एमपी 04 एचई 4383 को जांच के लिए रोका गया। वाहन में लोड रेत का वजन कराने पर निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में रेत परिवहन किया जाना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने चालक देवी प्रसाद यादव 36 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हारी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। प्रकरण के निराकरण के लिए इस्तगासा तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक मोनेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button