कटनी
देर शाम कुठला थाने पहुंचे पुलिस कप्तान, दुर्गोत्सव, दशहरा एवं दीपावली तक नाइट ड्यूटी पर फोकस

कटनी, यशभारत। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कल देर शाम कुठला थाने का औचक निरीक्षण किया और नाइट ड्यूटी एवं पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, ड्यूटी व्यवस्था, सतर्कता तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली को देखते हुए पुलिस बल को सतर्कता बरतने, भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।






