एक ही दिन में कई जगह आग की घटनाएं, समय रहते काबू
सुरम्य पार्क, मझगवां, किरानी और दुरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी जनहानि

एक ही दिन में कई जगह आग की घटनाएं, समय रहते काबू
सुरम्य पार्क, मझगवां, किरानी और दुरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी जनहानि

कटनी, यशभारत। जिले में आज सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड और पुलिस की मुस्तैदी के चलते सभी जगहों पर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के सुरम्य पार्क में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सिविल लाइन जोन से फायर ब्रिगेड का वाहन तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया और आग पर नियंत्रण पाया गया।
इसके बाद दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि थाना कुठला अंतर्गत ग्राम मझगवां में आग लग गई है। इस पर बस स्टैंड जोन से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। वही थाना सलीमानाबाद क्षेत्र के ग्राम किरानी में आग लगने की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इसके अलावा ग्राम दुरी में भी आग लगने की घटना सामने आई, जहां फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।
सभी घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतें और आग लगने की स्थिति में तुरंत सूचना दें।







