कटनीमध्य प्रदेश

नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता ने रास्ते में तोड़ा दम, ग्राम मुडहरा ग्राम की घटना

​कटनी। जिले के बड़वारा विकासखंड अंतर्गत आने वाले मुडहरा ग्राम में गुरुवार की सुबह एक 23 वर्षीय प्रसूता ने अपने नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से कटनी जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मुडहरा ग्राम निवासी पुष्पा दहिया (पति जमुना प्रसाद दहिया, उम्र 23 वर्ष) ने गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद ही पुष्पा दहिया की हालत बिगड़ना शुरू हो गई। परिवार के सदस्यों ने तुरंत स्थानीय आशा की सहायता ली और फिर 108 एंबुलेंस को सूचित किया।
​बिगड़ती हालत को देखते हुए प्रसूता को 108 एंबुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत महिला की जांच की, और पुष्पा दहिया को मृत घोषित कर दिया
पति जमुना प्रसाद ने बताया कि पुष्पा की यह दूसरी डिलीवरी थी। आज सुबह जब उसे प्रसव पीड़ा हुई, तब मैं खेत में था। जब मैं घर आया, तब तक डिलीवरी हो चुकी थी। कुछ समय बाद मेरी पत्नी पुष्पा की हालत बिगड़ने लगी, जिसे हम अस्पताल लेकर पहुँचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
​इस संबंध में तहसीलदार हर्षवर्धन ने बताया कि प्रसूता की मौत हुई है। इस पर पंचनामा तैयार कर मामले की जांच की जा रही है।

​घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में मर्ग (मृत्यु का मामला) कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button